Adidas Duramo RC U Shoes Review – हल्के और आरामदायक जूते!


Adidas Duramo RC U Shoes REVIEWS WITH EXPERIENCE,

Top view of Adidas Duramo RC U shoes with breathable mesh and laces

जब मैंने पहली बार Adidas Duramo RC U Shoes देखा, तो honestly मुझे लगा कि ये भी एक typical running shoe होगा — दिखने में ठीक, चलने में हल्का,। लेकिन मैंने decide किया कि इसे 19 दिनों तक लगातार use करके खुद देखता हूं कि इसका actual performance क्या है।तो मैंने इसमे बहुत कुछ नोटिस किया जो मै आपको सब कुछ बताने जा रहा हूँ|

अब जब ये 19 दिन पूरे हो गए हैं, तो मैं बिल्कुल confidently कह सकता हूं कि ये जूते सिर्फ दिखने के लिए नहीं, बल्कि रोज़ाना के use और light रनिंग दोनों के लिए एक solid performer हैं।

 इसका लुक्स कैसा है?(Adidas Duramo RC U Shoes Review)

सबसे पहले बात करें लुक्स की तो  —Adidas Duramo RC U Shoes दिखने में एकदम clean, modern और sporty feel देता है। खास बात ये है कि Adidas ने इसमें ज़्यादा दिखावटी elements नहीं डाले हैं। Logo subtle है, रंगों का combination eye-friendly है, और build बहुत balanced लगती है। जो एडीडास का पहचान है|पहली बार पहनते ही जो चीज़ महसूस हुई वो थी इसका हल्कापन। यकीन मानो, जब पहली बार इन्हें पहना, तो ऐसा लगा जैसे पैरों में जूता नहीं कोई soft सोल वाली स्लिप-ऑन हो।

Adidas Duramo RC U Shoes side view showcasing its sleek design

 क्या इसमे से भी पसीने का स्मेल आता है?

Upper mesh breathable है। मतलब ये कि अगर गर्मी में पहन रहे हो या थोड़ा लंबा चल रहे हो, तो भी पैर पसीने से ज्यादा गीले नहीं होंगे।मुझे ये चीज़ बहुत पसंद आई क्योंकि मेरे पिछले running shoes में पैर घुटते थे — literally गर्मी में तो पहनने का मन नहीं करता था।सोल की बात करें तो —ये ना बहुत soft है, ना ही rigid। ठीक वैसी cushioning जैसी एक daily runner या college-going लड़के को चाहिए होती है। Normal चलने से लेकर हल्के दौड़ने तक, ये सोल आराम देता है।

रनिंग के लिए कैसा है ये शूज?

मैंने इसे हर रोज़ करीब 30 से 40 मिनट तक पहना — कभी सुबह वॉक के लिए, कभी मार्केट में निकलते वक्त, और कभी-कभी सीढ़ियाँ चढ़ते-उतरते भी।कुछ noticeable पॉइंट्स जो मुझे इन 19 दिनों में लगे:-Grip बहुत सही है — खासकर सीमेंटेड और टाइल्स वाली सतह पर और मिट्टी पर, Running के दौरान पैर फिसलता नहीं, और ankle area में grip अच्छा है। Long walk में भी पैर थकते नहीं, यानी cushioning सही काम करती है। शूज़ का shape अब तक एकदम ठीक है, मतलब quality long-lasting है।

Close-up of Adidas Duramo RC U shoe sole and grip pattern

क्या मुझे इसको लेकर साइज़ का भी प्रॉब्लेम आया?

मैंने इसे बिना socks और socks दोनों के साथ पहन कर देखा — दोनों ही cases में यह snug fit देता है। Lacing system simple और functional है, कोई extra gimmick नहीं — और यही इसे अच्छा बनाता है। Flexible sole होने की वजह से आप इसे travel में भी आराम से पहन सकते हो — जैसे bus/train travel या लंबा पैदल घूमना। मुझे साइज़ से कोई परेशानी नहीं हुई|

गर्मी के मौसम के लिए सही है नहीं?

जून-जुलाई की गर्मी में जब पसीना सबसे ज़्यादा आता है, उस समय भी इसका breathable mesh काम करता है।
पैरों में foul smell कम आती है, और जल्दी गर्मी महसूस नहीं होती। इसलिए अगर आप north India जैसे humid places में रहते हो, तो ये जूते आपकी daily life के लिए perfect हैं।

क्या इसे साफ करने मे भी कोई परेशानी आती है?

White या off-white shoes के मुकाबले इसे maintain करना आसान है।हल्के गीले कपड़े से पोछ दो, बस! मैंने एक बार हल्के सर्फ वाले पानी से भी साफ किया — कोई नुकसान नहीं हुआ। 19 दिन में 3 बार मैंने इसकी सफाई की — और हर बार ये फिर से fresh जैसा दिखने लगा। बिल्कुल नए की तरह दिखता है|

Man wearing Adidas Duramo RC U shoes outdoors during walk

क्या-क्या और सही किया जा सकता था?

हां, एक बात जो मुझे थोड़ी खटकती है — इसका slightly basic look।मतलब जो लोग बहुत flashy या “wow factor” वाला लुक चाहते हैं, उन्हें थोड़ा simple लगेगा।दूसरी चीज़ — high-intensity running या heavy gym workout के लिए ये नहीं बना। ये light to medium use के लिए है — और इसी category में perfect फिट बैठता है। मतलब अगर आप प्रोफेशनल रनर है तो आपके लिए ये सिम्पल लग सकती है|

इस शूज का जितना दाम है उतना लायक है या नहीं?

AJIO या Flipkart जैसे platforms पर ये अक्सर ₹2,500–₹3,200 के बीच मिल जाता है और honestly, इस budget में Adidas brand, comfort, breathable material और decent look मिलना — एक दम सही deal है।

19 दिन उपयोग करने के बाद मेरी राय क्या हो सकती है?

Adidas Duramo RC U Shoes उन लोगों के लिए है जो:रोज़ाना casual पहनने के लिए एक भरोसेमंद shoe ढूंढ रहे हैं Light running/walking करते हैं,Simple, breathable, और durable shoe चाहते हैं| यह न तो over-designed है, न ही underwhelming — एकदम balanced choice है।

अगर आपका बजट ₹3,000 के अंदर है, और आप एक daily use के लिए आरामदायक, हल्के, और breathable shoes ढूंढ रहे हो — एकदम खरीद लेने लायक है|

आप इसे यहाँ पर क्लिक करके AJIO से खरीद सकते,जहां अगर आपको कोई परेशानी आती है तो आप इसे आसानी से रिटर्न भी कर सकते हैँ|आप और भी प्रोडक्ट का reviews पढ़ सकते है जो मैंने अपने अनुभव के साथ दिया है|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top