पहले लगा शायद quality compromise होगी, लेकिन Adidas Cadicase पहनते ही लगा कि Adidas ने इस बार budget segment में कुछ सही उतारा है। हल्का भी है, आरामदायक भी, और देखने में भी stylish लगता है।

जैसे ही पहना, तो सबसे पहले जो चीज़ महसूस हुई वो थी इसका weight — बहुत हल्का। Running के लिए बिल्कुल सही। ऐसा लगा जैसे पैर में कुछ पहना ही नहीं है। Daily walk के लिए बढ़िया है।

Ortholite midsole दिया गया है, जो हल्का आराम देता है, लेकिन अगर आप long-distance रनिंग कर रहे हैं तो थोड़ी support की कमी लग सकती है। Normal use में ठीक है, मगर heavy running के लिए थोड़ा कम।

Rubber outsole दिया गया है, grip decent है पर थोड़ा और मजबूत हो सकता था। Wet जगहों पर थोड़ा slippery feel हुआ। Cemented road या treadmill पर तो ठीक है, लेकिन उबड़-खाबड़ जगहों पर doubt है।

Normal foot वालों को फिटिंग बिल्कुल सही मिलेगी, लेकिन अगर आपके पैर थोड़े चौड़े हैं तो शुरू में tight feel हो सकता है। हालांकि 4-5 दिन पहनने के बाद थोड़ी ढील हो जाती है।

अगर आप sporty लुक वाले casual shoes ढूंढ रहे हैं तो Adidas Cadicase सही ऑप्शन है। ट्रैक पैंट, जींस, या लोअर के साथ पहनें – हर जगह smart और sporty दिखते हैं। Show-off factor भी है।

अगर आपका intense running या daily gym freak हैं, तो ये आपके लिए नहीं है। Sole की durability doubt में डालती है। 1-2 महीने तक तो बढ़िया चलेगा, लेकिन 6 महीने बाद grip कम हो सकती है।

Adidas Cadicase उन लोगों के लिए है जो हल्की walk, daily use या occasional sports करते हैं। Looks और comfort बढ़िया है, लेकिन अगर आप serious athlete हैं, तो कुछ और देखिए।

Puma FTR Xtraflow IDP Men's Running Shoes – हल्के, स्टाइलिश और कम्फर्ट से भरपूर